प्राचार्य सन्देश (Principal’s Message)

प्रिय जिज्ञासुओं,

राजकीय महिला महाविद्यालय, फतेहपुर की वेबसाइट पर आप का स्वागत है। महाविद्यालय के संबंध में जानकारी प्राप्त करना आपका अधिकार है। हमें गर्व है कि हमारा संस्थान आपके बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है। यह महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के मानकों को पूर्ण करता है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित प्राध्यापक ज्ञान की धरोहर को विद्यार्थियों तक पहुँचाते हैं। संस्थान एक ओर प्राचीन परंपराओं और मूल्यों को समेटे हुए है, वहीं दूसरी ओर इसमें आधुनिक सुविधाएँ जैसे इंटरएक्टिव एंड्रॉयड पैनल एवं स्मार्ट क्लासरूम शामिल हैं, जिनसे विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ वर्तमान समय की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होते हैं।

हमारा महाविद्यालय स्नातक स्तर पर बी.ए. एवं बी.एससी. तथा परास्नातक स्तर पर एम.ए. एवं एम.एससी. के डिग्री पाठ्यक्रम संचालित करता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी एवं रेंजर्स इकाई के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में योगदान करता है। इस सत्र से महाविद्यालय छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षण की व्यवस्था भी आरंभ कर रहा है।

हमारी वेबसाइट पर आप हमारे विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, संकाय सदस्यों, शोध कार्य और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ उपलब्ध जानकारी आपको हमारे महाविद्यालय के मिशन, संसाधनों एवं उद्देश्यों को समझने में सहायक होगी।

अंततः हम आपको योग एवं शारीरिक शिक्षा के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली का ज्ञान देने के साथ-साथ मूल्यनिष्ठ एवं रोजगारपरक उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने का वचन देते हैं।

डॉ0 राजेश कुमार यादव

प्राचार्य (कार्यवाहक)

 
 
 
 
 
 
 

 
 
  1. महाविद्यालय छात्राओं के शैक्षणिक वातावरण को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

  2. Education is good 👍

  3. मेरे लिए तो ये सबसे अच्छा महाविद्यालय है क्योंकि यहां के सभी गुरुजनों का विद्यार्थियों के साथ अच्छा व्यवहार रहता…

  4. Hamare Vidyalay mein uchch Star ki Shiksha Di jaati Hai

 
 
 
JOIN NCC
 
 
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728